फरीदाबाद के ओल्ड रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी से यात्रियों को लगातार परेशानी हो रही है। मुख्य गेट और आसपास ऑटो खड़े होने से भीड़ और जाम की स्थिति बन जाती है। स्टेशन परिसर के पास यात्रियों को घेरकर सवारी बैठाने की कोशिश से असहज माहौल बनता है।