बल्लभगढ़। सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की डिवाइडिंग रोड पर बृहस्पतिवार को प्रशासन ने फुटपाथ निर्माण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। मार्केट के सामने करीब 300 मीटर लंबे हिस्से में जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जे और निर्माण हटाए गए, ताकि आम लोगों के लिए सुरक्षित और सुगम फुटपाथ तैयार किया जा सके। अभियान के दौरान डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग के यंजन चौधरी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई एफएमडीए के निर्देश पर की गई है। क्षेत्र में बने पुराने फुटपाथ का पुनर्विकास किया जाएगा, जिससे पैदल चलने वालों को बेहतर सुविधा मिल सके।