भोजपुरी स्टार पवन सिंह के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाने वाली अंजली राघव आज सेक्टर- 12 फरीदाबाद में हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के समक्ष पेश हुई। अंजली ने पवन सिंह के खिलाफ आरोपों को नकारते हुए कहा कि पवन सिंह इंस्टा पर स्टोरी डाल कर माफी मांग चुके हैं और मैंने उन्हें माफ कर दिया है। साथ ही अंजलि ने कई अन्य लोगों पर लखनऊ स्टेज पर हुई घटना की वीडियो लगातार वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।