फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फरीदाबाद के साहुपुरा में आयोजित हुआ अमर उजाला संवाद... ग्रामीणों ने साझा की व्यथा

हरियाणा के फरीदाबाद के गांव साहुपुरा में मंगलवार को अमर उजाला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव के लोगों का कहना है कि पहले उनका गांव, पंचायत के पास था, लेकिन अब यह गांव नगर निगम के अंदर आ गया है। गांव को शहर बनाने की तर्ज पर उनके गांव को नगर निगम में लिया गया, लेकिन उनके गांव में शहर जैसी कोई भी सुविधा नहीं है। गांव के लोग सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। वही पानी के लिए बोरवेल तो कर दिया है, लेकिन उसमें आज तक पानी नहीं आया है। जिसकी वजह से लोग सबमर्सिबल के जरिए पानी का प्रयोग कर रहे हैं। पूर्व जिला पार्षद अवतार सारंग, सौरभ, सतबीर, हरिओम तेवतिया, दिनेश, सुरेंद्र, पवन, बच्चन सिंह, महेंद्र, आजाद ने बताया कि उनका गांव में पहले पंचायत राज चलता था। जहां सरपंच अपने जारी गांव के कई विकास कार्य करवा सकता था, लेकिन अब उनका गांव पिछले दो साल से नगर निगम के अंदर आ गया है। जिसके चलते अब उनके गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ है। क्योंकि नगर निगम के चुनाव ही नहीं हुए हैं। अगर चुनाव हो जाते तो कोई पार्षद बन जाता और उसे पार्षद के जरिए गांव के लोग अपनी समस्या को दूर करने की कोशिश करते। गांव में पार्षद व सरपंच दोनों पद खाली होने की वजह से उनके गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि गांव में सबसे मुख्य समस्या सीवर की है। नगर निगम के कर्मचारी सफाई के नाम पर खाना पूर्ति करके चले जाते हैं। गांव की सभी सीवर लाइन भरी हुई है। जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों को लिखित तौर पर शिकायत की है, लेकिन उसके बावजूद भी गांव किसी पर लाइन को सफाई नहीं करवाई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें