डीटीपी टीम ने गांव समयपुर की राजस्व संपदा में तीन एकड़ क्षेत्र में बनी एक अनधिकृत कॉलोनी पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। इस दौरान दो निर्माणाधीन संरचनाएं, दो निर्मित संरचनाएं, चार चारदीवारियां, 30 डीपीसी और मिट्टी के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों ने राजस्व भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कदम लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद उठाया गया। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी प्रकार के विरोध को रोका जा सके। अधिकारी ने चेतावनी दी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।