फरीदाबाद में बीती रात डबुआ कॉलोनी में सड़क किनारे खड़ी कार को तेज गति से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने टक्कर मारी। कार सीधी नाले में जा गिरी, स्कॉर्पियो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरा नाले में जा घुसा और कार नाले में ऊपर की तरफ खड़ी हो गई। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस द्वारा अब सीसीटीवी फुटेज से स्कॉर्पियो का पता लगाया जा रहा है।