बीके अस्पताल में एक बार फिर चिकित्सकीय लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को अस्पताल के चिकित्सकों ने एक जीवित महिला को मृत घोषित कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। शवगृह में मौजूद चिकित्सक ने जब जांच की तो पाया कि महिला की सांसें चल रही थीं। इसके बाद महिला को दोबारा आपातकालीन विभाग में भेजा गया, लेकिन बाद में दोबारा जांच में उनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई।