बीते दो दिनों में तीन जगह कार में आग लगने के मामले सामने आए हैं। रविवार को सेक्टर- 84 और गांव सीकरी के पास दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में अचानक आग गई। वहीं शनिवार को सेक्टर- 85 में सेंट्रो कार में आग लगने की सूचना मिली थी।गांव सीकरी के पास दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर चलती क्रेटा कार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में उस समय ड्राइवर की पत्नी और तीन छोटे बच्चे सवार थे। गाड़ी से धुआं निकलते ही चालक ने सतर्कता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।