फतेहाबाद में भूना पुलिस ने एक होटल में हमला कर तोड़फोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान कुलविन्द्र उर्फ काला निवासी भूना, दीपक उर्फ दीपा निवासी धारसूल, सुमित उर्फ बिन्डा निवासी जांडली खुर्द, सुशील पुनिया उर्फ शीलू निवासी जांडली खुर्द व सलिन्द्र उर्फ कृष्ण निवासी जांडली खुर्द के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।