गांव सीकरी में घर से अपने दोस्तों के साथ घूमने गए 12वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। थाना 58 पुलिस को इस मामले की शिकायत दे दी हैं। छात्र के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। गांव सीकरी निवासी हरीश ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार की सुबह 10 बजे उसके दोस्त अंशुल और समीर घर से उसको बाहर घूमने के लिए साथ लेकर चले गए। कुछ समय बाद हिमांशु के मोबाइल से कॉल करके बताया कि वह बेहोश हो गया है। इस पर हरीश ने अंशुल से कहा कि वह हिमांशु को बादशाह खान अस्पताल ले जाए। जब वह बादशाह खान अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि हिमांशु की मौत हो चुकी है।