फरीदाबाद में एक बार फिर से एक अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। यहां एक गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद उसके परिवार वालों ने अस्पताल वालों पर 18 लाख रुपये का बिल मांगने का आरोप लगाया है। यही नहीं अस्पताल की लापरवाही से महिला की मौत के आरोप भी लगे हैं। जबकि अस्पताल प्रशासन के मुताबिक प्रसव के समय महिला की छोटी आंत फट जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।