दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पलवली गांव में रविवार की रात चुनावी रंजिश में आतंक का खौफनाक खेल देखने को मिला। यहां एक घर के अंदर घुसकर बदमाशों ने 5 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले में 17 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 5 अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।