राज्य के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी ही भाषा में करने के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 'जनसंवाद' नाम से कॉल सेंटर का उद्घाटन किया। नया रायपुर में बने इस कॉल सेंटर के जरिए अधिकारी आम लोगों की परेशानी उनकी ही भाषा में जानेंगे और उसे दूर करने की कोशिश करेंगे।