झलक इरा लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन के दौरान वूमेन अचीवर अवार्ड से महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मेसन पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र सिंह आनंद मौजूद रहे। झलक इरा लाइफ़स्टाइल एग्जिबिशन के दौरान महिलाओं ने जमकर दीपावली की शॉपिंग की। इस बार देहरादून ही नहीं आसपास के पड़ोसी राज्यों व क्षेत्र से भी लोगों ने स्टाल लगाए हुए थे। इस मौके पर शाम के सत्र में ब्यूटी कॉन्टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर रीमा मेहरा व द्वितीय स्थान पर कंवलजीत कौर एवं तृतीय स्थान पर रति मित्तल रही।