डोईवाला दूधली डोईवाला मोटर वाला बायपास मार्ग के अधूरे चौड़ीकरण को जल्द करने की मांग को लेकर आंदोलित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने दूधली मार्ग पर प्रदर्शन कर सांकेतिक जाम लगाया। कहा कि सरकार चौड़ीकरण को लेकर उदासीन बनी हुई है। कांग्रेस नेता गौरव सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दूधली बायपास मार्ग पर सांकेतिक जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया। गौरव सिंह ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र दूधली की उपेक्षा कर रही है। प्रदेश सचिव सागर मनवाल और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मोहित उनियाल ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण तक संघर्ष जारी रहेगा इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा और प्रदर्शन कार्यों को समझते रहे प्रदर्शन करने वालों में उम्मीद बोरा रफल सिंह सुनील दत्त जिला पंचायत सदस्य टीना चौधरी माधव सिंह समेत काफी संख्या में लोग थे।