सिनेफिक्सशन एंटरटेनमेंट उत्तराखंड की पहली म्यूजिकल कल्चरल फिल्म का निर्माण करने जा रही है। इसकी बृहस्पतिवार को शुरुआत हुई। इस फिल्म का निर्देशन शुभम सेमवाल कर रहे हैं। फिल्म की कहानी प्रसिद्ध विद्वान आचार्य डॉ. कृष्णानंद नौटियाल की ओर से लिखित चक्रव्यू पर आधारित है। प्रोजेक्ट का निर्माण केदारगथी मंदान व सिनेफिक्सशन एंटरटेनमेंट की ओर से किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता अनिरुद्ध सिंह बघेल हैं। फिल्म की शुरुआत केदारनाथ की विधायक आशा नौटियाल के देहरादून स्थित आवास पर हुई। आशा नौटियाल ने कहा कि ऐसी फिल्में उत्तराखंड की परंपराओं और लोकसंस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेंगी। इस अवसर पर केदारघाटी मंडाण के संरक्षक नरेंद्र रौथाण समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।