फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजत जयंती.. ट्रैफिक व्यवस्था संभाले हुए एसएससी अजय सिंह, अलग-अलग रूट किए गए निर्धारित

उत्तराखंड रजत जयंती पर एफआरआई में आज होने वाले कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसके लिए शुक्रवार को यातायात प्लान भी जारी कर दिया गया। एसएससी अजय सिंह सुबह से ट्रैफिक व्यवस्था संभाले हुए हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आने वालों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही पार्किंग भी तय की गई है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए मार्ग की अलग व्यवस्था की गई है। ये यातायात प्लान नौ नवंबर को सुबह छह से शाम चार बजे तक लागू रहेंगे। इसके अलावा एफआरआई से 100 मीटर आगे टी स्टेट पार्किंग स्थल तक शटल सेवा (हरे रंग की इलेक्ट्रिक बसें) लगाई गई, जो कार्यक्रम खत्म होने के बाद पार्किंग तक लोगों को लेकर जाएंगी। पुलिस ने यातायात प्लान के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। ये प्लान खासतौर पर घंटाघर से प्रेमनगर, बल्लूपुर से कमला पैलेस, सेंट ज्यूड्स चौक और प्रेमनगर से धूलकोट तक लागू रहेगा। नौ नवंबर को सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों पर रोक रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें