उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव पर शामिल होने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत को दून तैयार है। एफआरआई में मुख्य आयोजन हो रहा है, जिसके लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। पुलिस ने इसके आसपास जीरो जोन भी घोषित किया है। इसके अलावा शहर में रूट डायवर्ट किया गया है। वहीं, रजत जयंती उत्सव और पीएम के आगमन को जगह-जगह होर्डिंग लगाकर सजाया गया है।