फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन आज से

राज्य के 100 नगर निकायों में चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार से शुरू होंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों ने संबंधित निकायों में नामांकन की तैयारी पूरी कर ली है। सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, 27 से 30 दिसंबर की शाम पांच बजे तक नामांकन खरीदे और जमा कराए जा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ कर्मचारियों को इस बार अपनी पृष्ठभूमि संबंधी शपथपत्र भी देना होगा। इसमें उन्हें अपनी शिक्षा से लेकर आपराधिक मामलों की भी जानकारी देनी होगी। इसी जानकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी के स्तर से प्रसारित किया जाएगा, ताकि मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के बारे में पूरी जानकारी मिल सके। 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। दो जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। तीन जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 23 जनवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और 25 जनवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। निकाय चुनाव में खर्च संबंधी शपथपत्र भी देना होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें