नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा। कांग्रेस पार्षद कोमल बोहरा ने बोर्ड बैठक शुरू होते ही मेयर से सवाल पूछा। नगर निगम कि कांग्रेस की रैली के दौरान विधायक प्रीतम सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग और पोस्टर निगम ने अभियान बनाकर क्यों हटाए गए? इस बात पर कांग्रेस के सभी पार्षद मेयर की कुर्सी के सामने आकर बैठ गए। कांग्रेस के हंगामा का भाजपा पार्षद अमिता सिंह ने इसका विरोध किया तो उनके और कांग्रेस पार्षद इतात् खान के बीच में कहां सुनी हो गई। भाजपा पार्षद भी अमित सिंह के पक्ष में आकर कांग्रेस पार्षदों की इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला ने बीच बचाव कर कांग्रेस पार्षदों को समझाने का प्रयास किया।