यूपीसीएल ने प्रदेश का पहला आवासीय स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाया। मीटर देहरादून के ऊर्जा भवन स्थित अधिकारी आवास कॉलोनी में लगाया गया। जीनस कंपनी और यूपीसीएल के अधिकारियों ने मिलकर यह मीटर लगाया। बिना री-चार्ज बिजली नहीं जलेगी। इससे बढ़ते बकाया पर अंकुश लगेगा तो वहीं बिजली चोरी पर लगाम लगेगी।