देहरादून में यूकेडी की तांडव रैली में प्रदेशभर से लोग जुटे। बैरिकेडिंग पार करते समय यहां प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मूल निवासियों के हक की लड़ाई है, जिसे अंतिम सांस तक लड़ेंगे। कहा कि उत्तराखंड की जनता से छल कपट की राजनीति बंद की जाए। राज्य में हिमाचल जैसा भू-कानून और मूल निवास 1950 लागू किया जाए।