उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कल से उत्सव की शुरुआत होगी। इसी उत्सव के तहत दून में तीन दिवसीय डेरा कॉमेडी फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। एक से तीन अक्तूबर तक चलने वाले इस फेस्ट में द कपिल शर्मा शो के सितारे लोगों को खूब गुदगुदाएंगे।