17 जुलाई को प्रस्तावित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों के बीच परेड ग्राउंड में सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं मिली। मैदान का गेट बंद होने के कारण आयोजन सामग्री से लदे ट्रक सुबह करीब 6 बजे से परेड ग्राउंड के बाहर पार्किंग के पास खड़े हैं। कार्यक्रम से संबंधित कुछ अन्य ट्रक रेंजर मैदान में भी खड़े किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन ट्रकों में मंच और अन्य आयोजन सामग्री मौजूद है।