फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर पर्यटक कार में लगी आग, बच्ची को साथ लेकर दिल्ली से घूमने आया था परिवार

रेनू सकलानी Updated Thu, 26 Jun 2025 01:10 PM IST

देहरादून मार्ग पर गलोगी के पास एक पर्यटक कार में आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। घटना के समय कार में चार लोग सवार थे, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल थीं। कार दिल्ली नंबर की है और सवार लोग मसूरी घूमने आ रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, चलती कार से धुआं निकलने के बाद उसमें आग लग गई। आनन-फानन में कार सवारों ने बाहर निकलकर जान बचाई। मौके पर कुछ ही देर में आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। कार बुरी तरह जल चुकी है। राहत की बात है कि कोई भी जख्मी नहीं हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें