फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के लोग संविधान को कुचलने की कर रहे कोशिश: प्रीतम सिंह

रेनू सकलानी Updated Fri, 12 Dec 2025 02:13 PM IST

विकासनगर में वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में प्रतिभाग करने की तैयारी की बैठक में चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने कहा सत्ता के लोग संविधान को कुचलने और लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहे है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा और कहा भाजपा के षड़यंत्र का अब मुंहतोड़ जवाब देने का समय आ गया है। स्वस्थ लोकतंत्र की परिभाषा है कि हमें अपनी मर्जी तक सरकार चुनने की आजादी है। हमारा अधिकार छीना जा रहा है। बाबूगढ़ स्थित वेडिंग प्वाइंट में पछवादून की तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रीतम सिंह ने कहा हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत रही थी लेकिन आखिर में परिणाम बदल गए, बिहार में भी यही हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा विकासनगर में विधानसभा चुनाव में 14 ईवीएम बदली गई थी। उच्च न्यायालय ने जांच की स्वीकार किया, लेकिन फिर कुछ नहीं हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह तानाशाह हैं। यहां की तानाशाह भी श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की तरह जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें