यूजीसी के नए नियम के विरोध में सुराज सेवा दल ने प्रदर्शन किया। घंटाघर से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। नियम को शिक्षा विरोधी बताया गया। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा यूजीसी के माध्यम से लागू किए जा रहे नए प्रावधान विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को समाप्त करने, उच्च शिक्षा व्यवस्था को अत्यधिक केंद्रीकृत करने तथा छात्रों और शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों को कमजोर करने वाले हैं। और सुधार के नाम पर शिक्षा को निजीकरण व वैचारिक नियंत्रण की दिशा में धकेला जा रहा है, जिसका सीधा असर देश की शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर पड़ेगा।