फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का बयान: हरक का दिमागी संतुलन बिगड़ा, अच्छे डाक्टर से इलाज कराएं

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक खजान दास ने पूर्व कैबिनेट डॉ . हरक सिंह रावत के भाजपा पर आरोपों को उनकी बौखलाहट करार दिया है । उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि हरक सिंह दिमागी संतुलन बिगड़ गया है उन्हें अच्छे डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए। हरक भाजपा को लेकर दिए बयान पर पार्टी के कई नेता खासे हमलावर हो गए हैं। इनमें पूर्व कैबिनेट खजान दास भी शामिल हो गए। अपने एक वीडियो बयान में खजानदास ने कहा कि रावत भाजपा निष्कासित हैं। पार्टी के लिए जिन शब्दों का वह इस्तेमाल कर रहे हैं वो चिंताजनक और निंदनीय है। ऐसे शब्द उन्हीं को मुबारक हों। रावत ने जिस थाली में खाया उसी में छेद कर रहे । खजान दास ने कहा कि हरक सिंह जिन शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह दुखद है। उन्होंने भाजपा पर लांछन लगाया है कि पार्टी को बहुत सारा पैसा दिया, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि अपने कार्यकर्ताओं से चैक के माध्यम से लिएपैसे पार्टी चलाती है । उन्होंने हरक के आरोपों की भर्त्सना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें