फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मसूरी-चकराता में बर्फबारी, दिखा ऐसा खूबसूरत नजारा

मसूरी और चकराता में सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे शीतलहर बढ़ गई है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मसूरी का अधिकतम तापमान शाम छह बजे तीन डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे। मसूरी में बर्फबारी के कुछ देर बाद ही बर्फ पिघल गई। वहीं, चकराता में करीब एक फीट बर्फबारी हुई।शहर में नौ दिसंबर को हुई बर्फबारी के बाद सोमवार को हल्की बारिश के बाद सीजन का दूसरा हिमपात हुआ है। लालटिब्बा के चार दुकान के व्यापारी अनंत प्रकाश ने बताया कि सुबह 12 बजे के बाद हल्की बर्फबारी हुई, लेकिन कुछ देर बाद रुक गई, इसके बाद दो बजे तेज बर्फबारी हुई। बर्फ की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सैलानी लालटिब्बा में पहुंच गए। मसूरी के होटल मैनेजर अनिल गोदियाल, धर्मपाल पंवार ने बताया कि बर्फ पड़ने के बाद पर्यटक तक पहुंचे, लेकिन बर्फ जल्द ही पिघल गई। दिल्ली की सैलानी प्रियंका सिन्हा, अमित कुमार ने बताया कि उनको नहीं पता था कि मसूरी में उनको बर्फ देखने को मिलेगी, लेकिन अचानक बर्फ पड़ने लगी तो उनकी मन की मुराद पुरी हो गई, कहा बर्फ को लाइव गिरते देखकर मन बेहद खुश है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें