निकाय चुनाव को लेकर देहरादून में आज सिटीजन फोरम की ओर से मेयर पद के प्रत्याशियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उनसे भविष्य की कार्ययोजना को लेकर चर्चा की गई। मेयर पद से निर्दलीय प्रत्याशी विजय प्रसाद ने आपत्ति जताई कि संवाद में उन्हें नहीं बुलाया गया। इस पर उन्होंने आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।