फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुर रोड गोलीकांड के बाद सख्ती: पुलिस की लगातार चेकिंग

Renu Saklani Updated Sat, 04 Apr 2026 11:51 AM IST

देहरादून में राजपुर रोड गोलीकांड के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और शहर के प्रमुख चौकों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासकर सुबह के समय पुलिसकर्मी चौक-चौराहों पर तैनात होकर राहगीरों और मॉर्निंग वॉक करने वालों से बातचीत कर उनकी सुरक्षा का हाल जान रहे हैं। पथरी बाग चौक सहित कई स्थानों पर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है कि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी या डर तो नहीं है। इधर, रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को मौके से दबोच लिया गया। इससे पहले पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के अनुसार, शुक्रवार रात गुनियाल गांव में दो आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान खालापार मुजफ्फरनगर निवासी मोहम्मद कवीश के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सहारनपुर के बेहट निवासी शान्तनु त्यागी के रूप में हुई है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 75 वर्षीय ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी अपने साढ़ू और एक साथी के साथ सुबह टहलने निकले थे। घर से करीब 200 मीटर दूर मसूरी रोड पर दो तेज रफ्तार कारों में सवार युवकों के बीच चल रही ताबड़तोड़ फायरिंग के दौरान एक गोली उनके सीने में जा लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें