फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं

कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं हैं। इस दौरान वह राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन समेत विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति का स्वागत व अभिनंदन किया। राष्ट्रपति 19 जून से 21 जून 2025 तक देहरादून के दौरे पर रहेंगी। जौलीग्रांट से सड़क मार्ग से दून पहुंचने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति निकेतन में भव्य एम्फीथिएटर का उद्घाटन किया। साथ ही वह कर्मचारियों के क्वार्टर, अस्तबल और बैरकों के निर्माण का भी शिलान्यास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें