प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई। सोमवार को संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर अपनी मांगों को रखा। उन्होंने मांगों के संबंध में संगठन का पक्ष रखा और इनके समाधान की आवश्यकता बताई।