राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलबीर रोड के ठीक सामने कूड़े का एक बड़ा ढेर जमा हो गया है। इस गंदगी से आसपास का वातावरण बेहद प्रदूषित हो चुका है, जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। लगातार उठती दुर्गंध के कारण बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लग पा रहा है। कई बार शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा शिकायत करने के बावजूद सफाई की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है। यह स्थिति न केवल शिक्षा के माहौल को प्रभावित कर रही है, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन चुकी है। स्थानीय प्रशासन से कूड़े के ढेर को हटाया जाने और नियमित सफाई की व्यवस्था की मांग की जा रही है।