नए साल के पहले दिन दूनवासी बड़ी संख्या में अपने आराध्य के दर पहुंचे। यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर स्थित है मां डाट काली मंदिर। सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। जय माता दी के जयघोष के साथ भक्तों ने माता के दर्शन कर मनोकामना मांगी। लोगों ने नए वाहनों की भी पूजा करवाई।