फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान कांग्रेस के शर्टलेस विरोध प्रदर्शन में युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड में भी आक्रोश देखने को मिला। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में 24 फरवरी को कांग्रेस भवन से एशलेहॉल चौक तक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ शर्टलेस होकर नारेबाजी की और पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने युथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई की मांग उठाई। प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि वे गांधी विचारधारा के लोग हैं और महात्मा गांधी ने भी शर्टलेस होकर कई सफल आंदोलन किए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें