एनएसयूआई छात्र संगठन ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने अंकिता और एंजेल चकमा हत्याकांड मामले में न्याय की मांग की। इसके साथ ही प्रदेश में निजी विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे शिक्षा के बाजारीकरण के विरोध में छात्रों ने डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।