मसूरी। शहर में विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ योग किया। टाउन हॉल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ योग किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है।