फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरिद्वार में शोरूम का शटर उखाड़कर करीब 20 लाख के मोबाइल फोन और नकदी उड़ाई, दुकानदार के उड़े होश

Tue, 19 Dec 2023 09:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक मोबाइल फोन की दुकान का शटर उखाड़कर चोरों ने लाखों रुपये के फोन और गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन-चार आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी की वारदात से पुलिस के गश्त की भी पोल खुलकर सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बैरियर नंबर छह से सटे रावली महदूद रोड ब्रह्मपुरी में मानव पुंडीर की मोबाइल फोन की है। उसका मकान भी दुकान के ऊपर बना हुआ है। सोमवार की रात दुकान बंद कर वह घर चला गया। मंगलवार की सुबह उठने के बाद नीचे उतरकर आया तो दुकान का शटर उखड़ा देख उसके होश उड़ गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें