देहरादून प्रेस क्लब सभागार में सोमवार को घन्ना भाई फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर ‘लोक हास्य दिवस’ कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मंगलवार को संस्कृत विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।