यमुनोत्री हाईवे पर स्थित स्याना चट्टी के पास कुपडा खड्ड पर भूस्खलन थमने नाम नहीं ले रहा है। आज दोपहर बाद साफ मौसम में भी कुपडा खड्ड पर इस तरह मलवा पत्थरों का रेला चला। जिससे मोटर पुल का अस्तित्व खतरे में दिखा। दो दिन पहले बनाई लकड़ी की कच्ची पुलिया भी मलवे में समा गई। मोटर पुल से जुड़े तीन गांवों कुपडा कुनसाला तिर्खली के ग्रामीणों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। पिछले 28 जून से तीनों गांवों की मोटर पुल सहित पैदल आवाजाही बाधित है।