फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विकासनगर में कोतवाली पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च 

रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Nov 2024 05:29 PM IST

विकासनगर में अशांति और आपदा की परिस्थिति को लेकर क्षेत्र की जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस के साथ आरएएफ जवानों ने मार्च कर शहर और आसपास के देहात क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति जायजा लिया। शनिवार को कोतवाली से फ्लैग मार्च शुरू हुआ। मार्च मुख्य बाजार से होते हुए आसपास के गांवों तक पहुंचा। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि क्षेत्र की आबादी, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील इलाकों का जायजा लेते हुए उनकी सूची तैयार की। जिससे, भविष्य में किसी भी प्रकार के सांप्रदायिक तनाव, दंगा, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उस पर हालत बिगड़ने से पहले समय पर नियंत्रण पाया जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो, आपराधिक या माहौल बिगड़ता जैसी गतिविधियों में पूर्व में संलिप्त रहे हैं, उनकी भी सूची तैयार की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें