फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jollygrant: ओएनजीसी ने दिए ब्लॉक के 12 स्कूलों को 15 वाटर कूलर

ओएनजीसी द्वारा सीएसआर फंड से डोईवाला ब्लॉक के कुल 12 स्कूलों को 15 वाटर कूलर दिए गए। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कोठारी मोहल्ला जौलीग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला द्वारा 12 स्कूलों के प्रधानाचार्य को वॉटर कुलर सौंपे गए। ओएनजीसी अधिकारी ललित मोहन लखेड़ा द्वारा बताया गया कि ओएनजीसी अपने लाभ का 4 प्रतिशत सामाजिक कार्यों में खर्च करती है। वहीं क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सरकार और उनकी तरफ से सरकारी विद्यालयों के बेहतरी के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उनकी विधानसभा में पिछले 4 वर्षों में 100 से अधिक स्कूलों में कक्ष निर्माण, टीन शेड, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभासदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें