राजधानी दून में होलिका पूजन के साथ होली के पर्व का उल्लास चढ़ा। दूनवासियों ने दिनभर जगह-जगह होलिका पर पूजन किया। इसके साथ ही परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। होलिका पूजन के साथ ही दिनभर होली के गीतों की गूंज रही। वहीं भद्रा के बाद रात में होलिका दहन किया गया।