भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे को लेकर दिए गए विवादित बयान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने आपत्ति जताई। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान बयान को अनुचित बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। प्रेस वार्ता में विभिन्न समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।