फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आईडीबीआई बैंक डोईवाला शाखा के जनरेटर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Feb 2025 01:11 PM IST

ऋषिकेश रोड स्थित आईडीबीआई बैंक की डोईवाला शाखा के जनरेटर ने आग पकड़ ली। प्रथम दृष्टि माना जा रहा है कि समीप वर्ती दुकान में चल रहे वेल्डिंग के काम से निकली चिंगारियां से जनरेटर में आग लगी है। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ लोगों को आईडीबीआई बैंक के पीछे रखे जनरेटर में धुआं उठता दिखाई दिया। इससे पहले कुछ समझ में आता जनरेटर धू धू करके जलने लगा। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। कुछ देर बाद आग पर काबू भी पा लिया गया। घटना में बैंक को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें