फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा से पहले आपदा तैयारियों की परख, देहरादून-ऋषिकेश में मॉक ड्रिल

Renu Saklani Updated Fri, 10 Apr 2026 12:13 PM IST

चारधाम यात्रा के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आज सुबह 9:30 बजे से मॉक ड्रिल आयोजित की गई। देहरादून में सहस्त्रधारा रोड (तपोवन के पास) और ऋषिकेश में दो स्थानों पर यह अभ्यास होगा। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार भारी बारिश के कारण रिस्पना नदी का जल स्तर बढ़ने की सूचना मिली। इंसिडेंट कमांडर व स्टेजिंग एरिया मैनेजर को स्थिति से अवगत करा दिया गया है, जबकि पुलिस और एसडीआरएफ को अलर्ट मोड में रखा गया है। संपेरा बस्ती के पास कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ, सीएमओ, पुलिस और संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी दौरान नदी के संपर्क में आई बिजली की तारों को लेकर विद्युत विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें