फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महिला विद्रोह दिवस पर तिब्बती समुदाय के लोगों ने निकाली रैली

दून में तिब्बती समुदाय ने राष्ट्रीय तिब्बती महिला विद्रोह दिवस की 67वीं वर्षगांठ पर चीन के खिलाफ रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से तिब्बतियों को रिहा करने की मांग उठाई। तिब्बती समुदाय की रैली मंगलवार को परेड ग्राउंड से शुरू हुई। इसमें विभिन्न शाखाओं और तिब्बती संगठनों के लोग शामिल हुए। रैली बुद्धा चौक, दून अस्पताल चौक, दर्शनलाल चौक से वापस परेड ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। तिब्बती महिलाओं ने कहा कि मार्च 1959 को तिब्बत की राजधानी ल्हासा में पोटाला पैलेस के सामने तिब्बती महिला संगठन की महिलाओं पर कम्यूनिस्ट चीन सरकार ने दमनकारी रवैया अपनाया था। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्तियां और झंडे लिए दलाई लामा की जय, तिब्बत पर कब्जा बंद करो आदि के नारे लगाए। त्सेवांग फुंटसोक ने कहा कि 12 मार्च 1959 को तिब्बती महिलाओं ने चीन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया था। इस मौके पर डब्ल्यूए, कार्क, नगवांग, लोबसांग, लोबसांग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें