फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजधानी की सड़कों पर दिखा फर्क, पुलिस भी सतर्क

देहरादून की सड़कों पर फर्क दिखाई दिया। राजधानी की पुलिस व्यवस्था में जल्द ही कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यहां पुलिस के देहात क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी की जा रही है। इनमें एक क्षेत्र ऋषिकेश और दूसरा विकासनगर का इलाका होगा। मौजूदा एसपी देहात की जगह इन जगहों पर दो पीपीएस अधिकारियों को एसपी विकासनगर और एसपी ऋषिकेश के रूप में जिम्मेदारी दी सकती है। दरअसल, देहरादून जिला कुछ चुनिंदा जिलों में एक है जिसका शहर क्षेत्र बीचोंबीच पड़ता है। इसके अलावा दोनों ओर देहात क्षेत्र है। देहात क्षेत्र में 10 थाने हैं। जबकि, शहर क्षेत्र में 11। एसपी देहात व्यवस्था के तहत देहरादून में ही बैठते हैं। लेकिन, अब इस क्षेत्र को दो हिस्सों में बांटने की तैयारी की जा रही है। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव के बाद अब शासन में भी इस पर विचार विमर्श किया जा रहा है। ऋषिकेश क्षेत्र में कोतवाली ऋषिकेश, थाना रायवाला, थाना डोईवाला और रानीपोखरी आएंगे। जबकि, विकासनगर के अंतर्गत सेलाकुई, सहसपुर, कोतवाली विकासनगर, चकराता और त्यूणी आएंगे। देहरादून में यातायात की जिम्मेदारी एसपी यातायात देखते हैं। लेकिन, अब यहां पर भी दो पीपीएस अधिकारियों को बैठाने की तैयारी है। एक एसपी ट्रैफिक देहरादून होगा। जबकि, एक सहायक निदेशक यातायात निदेशालय में तैनात किया जाएगा। हालांकि, इस व्यवस्था में कितना समय लगेगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें