जौलीग्रांट। एयरपोर्ट-रायपुर मुख्य मार्ग पर थानो चौक से पहले भूमिया मंदिर के पास रामनगर डांडा की 33 केवी विद्युत लाइन पर साल का पेड़ गिरने से विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। पेड़ गिरने से कुछ देर तक तारों से धुंआ और चिंगारी निकलती रही। सूचना पाकर विद्युत और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद साल के पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया गया। वहीं विद्युत विभाग की टीम लाइन की मरम्मत में जुट गई।